Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा की तैयारी बैठक:3 लाख लोगों तक...

बलरामपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा की तैयारी बैठक:3 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य, 21 से 24 नवंबर तक 300 गांवों में पहुंचेंगी टीमें

बलरामपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा की तैयारी बैठक:3 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य, 21 से 24 नवंबर तक 300 गांवों में पहुंचेंगी टीमें

बलरामपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 की तैयारियों पर निदान हॉस्पिटल में बैठक हुई। इसका लक्ष्य सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के तीन लाख लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) अवध प्रांत की इस बैठक में यात्रा संचालन, शिविरों, डॉक्टरों की तैनाती और दवा वितरण पर चर्चा हुई। यात्रा 21 से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रो. एमएलबी भट्ट और यात्रा के जिला संयोजक राम कृपाल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रो. भट्ट ने बताया कि यह यात्रा भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सात जिलों (पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज) के 300 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं देगी। इसमें करीब 1,500 डॉक्टर और 150 चिकित्सा संस्थान शामिल होंगे। शुक्ला ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में इलाज और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। थारू जनजाति बहुल इलाकों पर विशेष ध्यान रहेगा। बलरामपुर के चार विकासखंडों के 70 गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। बलरामपुर में एक बड़े स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर भी बात हुई, जिसमें मरीजों के रजिस्ट्रेशन, डॉक्टरों की उपलब्धता, जांच और दवा वितरण की व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat