Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Harriya Durga Puja 2026 | Sankat Mochan Ghat Shardiya Navratri Utsav

Harriya Durga Puja 2026 | Sankat Mochan Ghat Shardiya Navratri Utsav

Harriya Durga Puja 2026 | Sankat Mochan Ghat Shardiya Navratri Utsav

अनूप कुमार पाण्डेय | मनिकरपुर(हर्रैया), बस्ती4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर्रैया के संकट मोचन घाट मुर्दहवा पर शारदीय नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन पूजा पंडाल में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा हुई।

महोत्सव के पहले दिन पुरोहित पंडित सर्वेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। मुख्य यजमान और समिति सदस्य मयंक तिवारी ने माता रानी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

पंडित सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण ‘शैलपुत्री’ कहते हैं।

समिति सदस्य मयंक तिवारी ने बताया कि संकट मोचन घाट मुर्दहवा की दुर्गा पूजा इस क्षेत्र की सबसे पुरानी समिति है। इस साल भी नौ दिनों तक भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

पंडाल की सजावट, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा के लिए समिति के सदस्य लगे हैं। विपिन तिवारी, दुर्गा, रामजनम, उमंग, मुन्नीलाल, अनूप, आकाश, सूरज समेत कई लोग व्यवस्था में मदद कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat