पुरैना क्षेत्र में नवरात्र के मौके पर कई जगहों पर माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव से पंडाल सजाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुरैना सेमरौना, खरिहा, मान्नीटाड़, पहुंचकट्टा और चौखड़िया समेत कई गांवों में धार्मिक आयोजनों की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों ने मिलकर पंडाल बनाए और माता की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। ननके गोस्वामी, बाबूराम गोस्वामी, मुनीजर बाबा, माता सारण गोस्वामी, राजमन गोस्वामी, मुनबच्चा तिवारी और चंद्रभूषण शुक्ला जैसे ग्रामीणों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। इन स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कई जगह प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं, कुछ गांवों में अभी पंडाल बन रहे हैं। सोमवार से पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है। माता रानी के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट:एसपी शक्ति मोहन के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनूप तिवारी की निगरानी में क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई › बस्ती में सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत:नहर किनारे घास काट रहे थे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा › रामलीला से पहले नगर भ्रमण के लिए निकाली रथ यात्रा:मिहिपुरवा में रामलीला रथ यात्रा के दौरान बिजली के तार बने बाधा › श्रावस्ती के सीता द्वार मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:नवरात्रि पर दूर-दूर से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















