बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के डीहीखास गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे सांप काटने से 80 साल के जयराम गोंड़ की मौत हो गई। वह खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नहर किनारे घास काटते समय सांप ने डसा जानकारी के अनुसार, जयराम रविवार शाम करीब 5 बजे गांव के पास स्थित खेत में चारा काटने गए थे। वह नहर किनारे घास काट रहे थे। इसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जयराम को अचेत देखकर परिजन मौके पर पहुंचे। वे उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में चाची को लेकर भतीजा फरार, अयोध्या से बरामद:दस दिन से दोनों की तलाश कर रहा था परिवार; पूछताछ में युवक ने साथ रहने से किया इनकार › विक्रमजोत के खेमराजपुर में बाढ़ पीड़ितों को मिलाी राहत सामग्री:ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह ने बांटी, सीएम योगी के सहयोग कार्यों को सराहा › मिहींपुरवा में रामरथ यात्रा के दौरान बिजली के तार बने:ट्रस्ट ने प्रशासन को दी थी जानकारी, फिर भी नहीं हुआ समाधान › श्रावस्ती में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:उतमापुर, निरहा, खम्भारा और ककांधू समेत कई गांवों की महिलाएं राप्ती नदी से लाईं जल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















