शोहरतगढ़ के चिल्हिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार धीरेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पालिया सिसवा गांव के रहने वाले धीरेंद्र पुत्र गिरजाशंकर अपनी बाइक से सनई चौराहा की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे 730 पर धेंसा पेट्रोल पंप के पास बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल धीरेंद्र को एंबुलेंस से नौगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› विक्रमजोत के खेमराजपुर में बाढ़ पीड़ितों को मिलाी राहत सामग्री:ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह ने बांटी, सीएम योगी के सहयोग कार्यों को सराहा › मिहींपुरवा में रामरथ यात्रा के दौरान बिजली के तार बने:ट्रस्ट ने प्रशासन को दी थी जानकारी, फिर भी नहीं हुआ समाधान › श्रावस्ती में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:उतमापुर, निरहा, खम्भारा और ककांधू समेत कई गांवों की महिलाएं राप्ती नदी से लाईं जल › तुलसीपुर के साईं मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित:पुरानी बाजार में सजा पंडाल, नवरात्रि पर भक्तों में उत्साह“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















