Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में रिक्शा की टक्कर से बच्चे की मौत:कुत्ते के काटने का...

बलरामपुर में रिक्शा की टक्कर से बच्चे की मौत:कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाकर लौट रहा था, चालक गिरफ्तार

बलरामपुर में रिक्शा की टक्कर से बच्चे की मौत:कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाकर लौट रहा था, चालक गिरफ्तार

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा ब्लॉक के सामने शनिवार दोपहर एक बैटरी रिक्शा की टक्कर से चार साल के बच्चे मिथुन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा अपने पिता राजेंद्र प्रसाद के साथ कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा आया था। इंजेक्शन लगवाने के बाद वे शिवपुरा ब्लॉक के सामने खड़े थे। इसी दौरान ललिया की ओर से तेज गति से आ रहे बैटरी रिक्शा (टुकटुक) ने मिथुन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पुजारी, निवासी झांगीडीह, को पकड़ लिया गया। ललिया थाना निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat