![]()
मिहिपुरवा नगर में रामलीला मेले के शुभारंभ से एक दिन पहले रविवार को नगर भ्रमण के लिए रथ यात्रा निकाली गई। छोटी बाजार में लटकते बिजली के तारों के कारण आयोजकों को काफी परेशानी हुई। रथ को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आईं, जिससे रामलीला समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस समस्या ने बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामलीला मेले का शुभारंभ 11 अक्टूबर को होना है। परंपरा के अनुसार, शुभारंभ की पूर्व संध्या पर यह रथ यात्रा निकाली गई थी, जो कस्बे के कई रास्तों से गुजरी। समिति ने अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने और जल्द समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि आगामी कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए तारों को व्यवस्थित करना जरूरी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› निष्पक्ष जांच पर ‘प्रशासनिक ग्रहण’: करमहिया की फर्जी हाजिरी पर लीपापोती, बड़हरा चरगहां में आनन-फानन में निलंबन › बसूली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़:नवरात्रि के दूसरे दिन दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगे जयकारे › नेपाल में बाढ़ से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में NDRF और PAC तैनात › मेढउवा में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:नवरात्र पर रामलीला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलाकारों ने मन मोहा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















