Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खेसरहा में नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा:बंजरहा बुजुर्ग, सकारपार, टीकुर...

खेसरहा में नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा:बंजरहा बुजुर्ग, सकारपार, टीकुर और मरवटिया बाजार समेत कई इलाकों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

खेसरहा में नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा:बंजरहा बुजुर्ग, सकारपार, टीकुर और मरवटिया बाजार समेत कई इलाकों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को खेसरहा क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा। बंजरहा बुजुर्ग, सकारपार, टीकुर, मरवटिया बाजार और नसीरगंज समेत कई गांवों व बाजारों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश पूजन कर मां दुर्गा की पूजा की। कई जगहों पर कलश यात्रा निकालकर नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई। बंजरहा बुजुर्ग और सकारपार में निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह दिखा। श्रद्धालु राप्ती नदी तट पर पहुंचे, जहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं और पुरुष पूरे उत्साह से शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। घरों, मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नौ दिनों के इस पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat