शोहरतगढ़ के चिल्हिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार धीरेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पालिया सिसवा गांव के रहने वाले धीरेंद्र पुत्र गिरजाशंकर अपनी बाइक से सनई चौराहा की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे 730 पर धेंसा पेट्रोल पंप के पास बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल धीरेंद्र को एंबुलेंस से नौगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बाल प्रतिभाओं का सम्मान:बलरामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गौमाता को फल खिलाए › काठमांडू-मुगलिंग पृथ्वी हाईवे वाहनों के लिए खुला, नया ट्रैक बनने से यात्रियों को मिली राहत › SSB Arrests Nepali National for Wild Boar Poaching at Balrampur Border › महराजगंज में चाची को लेकर भतीजा फरार, अयोध्या से बरामद:दस दिन से दोनों की तलाश कर रहा था परिवार; पूछताछ में युवक ने साथ रहने से किया इनकार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















