मिहींपुरवा में रामलीला शुरू होने से एक दिन पहले नगर भ्रमण के लिए रामरथ यात्रा निकाली गई। रविवार को श्रीराम लीला मेला ट्रस्ट ने यह यात्रा आयोजित की, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश रथ पर विराजमान थे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आरती उतारकर रथ को रवाना किया। यह यात्रा मेला मैदान से शुरू होकर बड़ी बाजार, पश्चिमी बस स्टैंड और मुख्य बाजार के ज्ञान सागर इंटर कॉलेज होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान कस्बे की छोटी बाजार में लटकते बिजली के तारों की वजह से रथ निकालने में काफी परेशानी हुई। श्रीराम लीला समिति ने इस बारे में तहसील प्रशासन को पहले ही लिखित में जानकारी दी थी। हालांकि, इस समस्या का अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इस दौरान ट्रस्ट के जुगल पोरवाल, मदन पोरवाल, अमित रस्तोगी, अजय मद्धेशिया, निकुंज अग्रवाल, कमल सोनी, अरविंद चौधरी, संतोष मद्धेशिया, कुमार प्रदीप कुमार मद्धेशिया, सुनील मास्टर और गिरीश त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पनियरा के खजुरिया गांव में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमा:शारदीय नवरात्र पर गांव में भक्तिमय माहौल, ग्रामीणों में दिखा उत्साह › अमोढ़ा में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा:शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल › नदी में डूबे बच्चे का तीसरे दिन भी पता नहीं:तलाश में देरी से नाराज परिजन सड़क पर बैठे, CO के आश्वासन पर खत्म किया प्रदर्शन › जमुनहा में शारदीय नवरात्रि पर सजा माता रानी का दरबार:स्कूल प्रांगण में मेहुल नाग ने भेंट की पहली चुनरी, विधि-विधान से हुई कलश स्थापना“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















