महराजगंज में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल नगर पंचायत से दस दिन पहले लापता हुए युवक और विवाहिता को पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के रिश्ते में विवाहिता चाची लगती है। पति के बाहर रहने के दौरान हुई थी घटना बताया गया कि युवक और विवाहिता पड़ोस में रहते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाहिता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर लौटा और दोनों की तलाश शुरू की। साथ रहने की जिद पर अड़ी रही विवाहिता पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विवाहिता युवक के साथ रहने की बात पर अड़ी रही, जबकि युवक ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› तूफान में घायल युवक के परिवार को मिली ₹2.5 लाख:पचपेड़वा में चेक मिलने पर रो पड़ीं पत्नी, लखनऊ में चल रहा इलाज › गौरा बाजार में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और मदर मेला आयोजित:पीएमश्री कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल में ग्राम प्रधान मुख्य अतिथि रहे, बच्चों ने कार्यक्रम दिए › पनियरा के खजुरिया गांव में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमा:शारदीय नवरात्र पर गांव में भक्तिमय माहौल, ग्रामीणों में दिखा उत्साह › अमोढ़ा में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा:शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












