Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन,...

उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन, 11 से 22 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन, 11 से 22 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

बलरामपुर के उतरौला में श्रीदुःखहरण नाथ रामलीला कमेटी ने अपना वार्षिक रामलीला कार्यक्रम शुरू किया है। स्थानाधिपति मयंक गिरि के संरक्षण में यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा। रविवार शाम 7 बजे इसका औपचारिक शुभारंभ हुआ। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि अनूप चंद्र गुप्ता और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने हवन पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें स्थानाधिपति मयंक गिरि, अध्यक्ष श्रवण सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी और महामंत्री संदीप गुप्ता शामिल थे। इनके अलावा फरिंदर गुप्ता, संजय गुप्ता, समर पटेल, अमित कुमार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दीपक गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, रमेश जयसवाल, शिवकुमार गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, रामगोपाल मोदनवाल, प्रमोद जायसवाल, महेश गुप्ता और दीपक गुप्ता समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat