बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेन्दा जागीर गांव में छेड़छाड़ और धमकी से परेशान होकर छात्रा ने आठ महीने पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही 19 वर्षीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर छात्रा को स्कूल आते-जाते परेशान करने, छेड़छाड़ करने और फोन पर उसकी इज्जत खराब करने की धमकी देने का आरोप है। स्कूल आते-जाते करता था परेशान पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव का हेमंत कुमार उर्फ लकी उसकी बेटी को विद्यालय आते-जाते समय परेशान करता था और उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। आरोप है कि युवक बार-बार फोन करके बेटी को बदनाम करने की धमकी भी देता था। 24 मार्च को घर में लगाया था फंदा शिकायत के मुताबिक, लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर छात्रा ने 24 मार्च 2026 को सुबह करीब आठ बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसकी मां ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा न्यायालय के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को दोपहर 12:10 बजे आरोपी हेमंत कुमार उर्फ लकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छेड़छाड़ और धमकी से परेशान छात्रा ने की थी आत्महत्या:8 महीने बाद युवक पर केस, स्कूल आते-जाते परेशान करने का आरोप
BREAKING
NEWS
















