शशांक शेषर रघुनाथ राय | बहादुरी बाजार(फरेंदा), महराजगंज4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज जिले के बृजमनगंज विकासखंड में शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल है। खड़खोड़ी, लौकही, घरैचा और केशैली समेत कई गांवों में मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं।
गांव-गांव में आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल समितियां पूजा-पाठ और आरती जैसे धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी हैं। ग्रामीण भी इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
नवरात्रि का यह पर्व क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।


“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026













