Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shohratgarh Theft Case | Thieves Break Into House, Steal Cash & Jewelry

Shohratgarh Theft Case | Thieves Break Into House, Steal Cash & Jewelry

Shohratgarh Theft Case | Thieves Break Into House, Steal Cash & Jewelry

मुशाहिद अली खान | शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर), सिद्धार्थनगर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शोहरतगढ़ के एकडेंगा भावपुर गांव के सुकड़हर टोला में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। वे खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए।

यह घटना शनिवार रात की है। पीड़ित धर्मराज ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रविवार सुबह उठने पर घर की खिड़की टूटी मिली और कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी।

जांच करने पर अलमारी से 20 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, कंगन और सोने की मक्खी गायब मिली। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। चोरी की इस घटना की गहराई से जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Follow @mntnewsbharat