शिव कुमार गुप्ता | अहलाद नगर (भिनगा), श्रावस्ती2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणपुर बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सिरसिया ब्लॉक के दुर्गा मंदिर में रविवार शाम 6 बजे मूर्ति स्थापना हुई। इसके बाद आरती और दर्शन के इंतजाम किए गए हैं।
नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम माता रानी की आरती से शुरू होगा। यह महोत्सव 9 दिन तक चलेगा, जिसमें बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी ने बताया कि महा अष्टमी के दिन महा आरती की जाएगी।
नवरात्रि शुरू होते ही लक्ष्मणपुर बाजार की दुकानें सज गई हैं। बाजार में माता रानी के श्रृंगार का सामान, लाल चुनरिया, चमकीले वस्त्र, मलाई झंडा, देवी-देवताओं के चित्र और पूजन सामग्री मिल रही है। यहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















