![]()
महराजगंज के बृजमनगंज स्थित प्रसिद्ध मां आर्द्रवन वासिनी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन शाम को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। शाम करीब 7:30 बजे पैदल, बाइक और डीजे के साथ श्रद्धालु मंदिर की ओर जाते दिखे। भारी भीड़ के कारण मुख्य फरेन्दा-लेहरा मार्ग पर जाम लग गया। प्रशासन ने मेले के लिए 7 बैरियर, 3 पार्किंग स्थल और 34 सीसीटीवी व 2 ड्रोन कैमरों से निगरानी के इंतजाम किए थे। इसके बावजूद, पहले ही दिन इतनी भीड़ से प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी परेशानी हुई। जाम को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पुलिस श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैयार है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दुर्गा पूजा पर बाल संस्कार शाला में चित्रकला प्रतियोगिता हुई:जयस और कृष्णा गुप्ता ने जीता पहला इनाम, समाजसेवी मनोज गुप्ता ने किया सम्मानित › Laxmanpur Durga Puja Mela 2026 › तुलसीपुर के प्राचीन शिव मंदिर के बेहतर निर्माण की मांग:राजमहल रोड पर स्थित मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग › Shohratgarh Theft Case | Thieves Break Into House, Steal Cash & Jewelry“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














