बलरामपुर की ललिया ग्राम पंचायत में गौ आश्रय केंद्र का निर्माण रुका हुआ है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की रुचि न लेने के कारण यह काम ठप पड़ा है। इससे बेसहारा पशु खेतों में घुसकर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। गांव के किसान छोटे, चंद्रशेखर, उमाकांत, श्रीकांत, बड़का और पहलवान ने बताया कि खलिहान की जमीन पर केंद्र बनाने के लिए हल्का लेखपाल ने जगह चुनी थी। केंद्र न बनने से बेसहारा पशुओं के झुंड गन्ना, धान और सब्जी की फसलें खा रहे हैं। किसानों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीनबंधु चौधरी से कई बार अनुरोध किया, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। फसल बचाने के लिए किसानों को रात भर जागना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी नंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› अनूप यादव जनरल स्टोर का नवरात्र के पहले दिन उद्घाटन:एआरपी सुरेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शुरुआत › श्रावस्ती में मकान कब्जे को लेकर महिला पर हमला:एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से बची जान, 6 लोगों पर केस दर्ज › सोनार पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:200 से ज्यादा ग्रामीणों का मुफ्त इलाज हुआ, शुगर-बीपी की जांच और दवाएं भी मिलीं › इटवा में आरोग्य मेले में 163 मरीजों की जांच:डॉक्टरों ने दी दवा और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























