Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा के मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की:सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा...

नानपारा के मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की:सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में शाम की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

नानपारा के मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की:सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में शाम की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

नानपारा (बहराइच) में शारदीय नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। नगर के सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर समेत कई मंदिरों में मैया के दरबार सजाए गए हैं। काली कुण्डा मंदिर, जगदीश्वरी मंदिर और श्याम मंदिर जैसे कई मंदिरों में शाम की आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में शाम की आरती हुई। अमित पाण्डेय ने मां दुर्गा, भैरव बाबा और हनुमान जी की आरती की। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. वीरांगना कांत, गीता श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, राम गोपाल मिश्र, रानी पाण्डेय, लकी सिंह, पूनम मिश्र और अर्चना वर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Follow @mntnewsbharat