Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मणपुर बाजार में विराजीं मां दुर्गा:शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू, नौ दिनों तक...

लक्ष्मणपुर बाजार में विराजीं मां दुर्गा:शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू, नौ दिनों तक चलेगा पूजा-अर्चना और कार्यक्रम

लक्ष्मणपुर बाजार में विराजीं मां दुर्गा:शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू, नौ दिनों तक चलेगा पूजा-अर्चना और कार्यक्रम

श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के लक्ष्मणपुर बाजार में शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्ति का माहौल है। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन शाम को नव दुर्गा पूजा समिति ने पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। इसके साथ ही पूजा और आरती शुरू हो गई। पूजा पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। भक्त माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत रविवार को आरती के साथ हुई है। यह महोत्सव नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति के उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी ने बताया कि महाअष्टमी पर सौ थाली की आरती का खास कार्यक्रम होगा। लक्ष्मणपुर बाजार में इस आयोजन से धार्मिक माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat