Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जर्जर सड़कों से परेशान युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी:हरखापुर से सुजौली...

जर्जर सड़कों से परेशान युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी:हरखापुर से सुजौली और कारीकोट मार्ग पर पुलिया-सड़क बनाने की मांग, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

जर्जर सड़कों से परेशान युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी:हरखापुर से सुजौली और कारीकोट मार्ग पर पुलिया-सड़क बनाने की मांग, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

बहराइच के मोतीपुर तहसील के सुजौली क्षेत्र में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने आवाज उठाई है। ग्राम पंचायत सुजौली के पंचायत भवन पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने अधूरी सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। युवाओं ने बताया कि हरखापुर से सुजौली मार्ग पर पुलिया की जरूरत लंबे समय से है। यह मार्ग कठौतिया, हरखापुर, लालबोझा, गंगापुर, सेमरी और अमृतपुर सहित कई गांवों को जोड़ता है, जिससे आवागमन में सुविधा होगी। सुजौली से कारीकोट जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह खराब है। सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इन मार्गों की स्थिति देखकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat