श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर गोमदापुर मोड़ के पास मंगलवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जाफर अली की मौत हो गई। पिकअप इकौना से बलरामपुर की ओर जा रही थी। हुसैनजोत निवासी जाफर अली बाइक से गोमदापुर गांव जा रहे थे। गोमदापुर मोड़ के पास वे बाइक रोककर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान इकौना की तरफ से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जाफर अली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया।
BREAKING
NEWS

















