Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश खराब-ट्राला हटाने के लिए चालक से 2 हजार रुपए लिए:बस्ती में पाटिल...

खराब-ट्राला हटाने के लिए चालक से 2 हजार रुपए लिए:बस्ती में पाटिल मायावंशी कंपनी की पेट्रोलिंग टीम पर आरोप; इंसिडेंट मैनेजर ने जांच की बात कही

0
0

बस्ती के विक्रमजोत में खराब ट्राला हटाने के लिए पाटिल मायावंशी कंपनी की पेट्रोलिंग टीम पर चालक से 2 हजार रुपए लेने का आरोप लगा है। कंपनी ने मामले की जांच शुरू की है। छावनी थाना क्षेत्र के पटखापुर के पास अरविंद पैलेस होटल के नजदीक रविवार रात राजस्थान का ट्राला (नंबर RJ14 GG3187) खराब हो गया। चालक केशव कुमार यादव ने NHAI हेल्पलाइन नंबर 1033 पर फोन किया। केशव ने बताया कि ट्राला रात 8 बजे खराब हुआ था और टीम करीब 10 बजे पहुंची। उनके मुताबिक, टीम ने कैश मांगा और कहा कि खाते में पैसे नहीं लेंगे। चालक ने आरोप लगाया कि टीम उससे खाने-पीने के लिए रखे 2 हजार रुपए ले गई। चालक ने बताया कि अब उसके पास सिर्फ 600 रुपए बचे हैं और उसे ट्राला भी ठीक करवाना है। उसने मामले की शिकायत करने की बात कही। कंपनी की एक पेट्रोलिंग टीम ने पहले वाहन को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में मदद की और लौट गई। कुछ देर बाद क्रेन लेकर पहुंची दूसरी टीम ने ट्राला हटाने के लिए चालक से कथित तौर पर 2 हजार रुपए लिए। हाईवे पर खराब वाहनों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए निशुल्क सहायता व्यवस्था है। ऐसे में चालक से पैसे लेने का आधार क्या था, यह सवाल उठ रहा है। इंसिडेंट मैनेजर अश्वनी तिवारी ने बताया कि मिले सबूतों के आधार पर कंपनी जांच कर रही है। संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया है। उनका जवाब मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।