Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश रामलीला में राम, सीता और लक्ष्मण वन गए:रामपुर बुजुर्ग में मंचन के...

रामलीला में राम, सीता और लक्ष्मण वन गए:रामपुर बुजुर्ग में मंचन के दौरान दशरथ के विलाप पर दर्शकों की आंखें भर आईं

बागापार के रामपुर बुजुर्ग गांव में सोमवार रात रामलीला के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण के वन गमन का मंचन किया गया। राजा दशरथ के विलाप का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। श्री बागेश्वर आदर्श रामलीला मंडल, बरोहिया ढाला के कलाकारों ने मंचन किया। लीला की शुरुआत अयोध्या के राजा दशरथ के दरबार से हुई। दशरथ ने अपने चौथेपन में राज्य का अगला राजा घोषित करने की बात कही। इसी दौरान एक दासी ने उन्हें बताया कि महारानी कैकेयी नाराज होकर कोप भवन चली गई हैं। दशरथ ने वहां पहुंचकर उनसे नाराजगी की वजह पूछी। कैकेयी ने युद्ध के समय दशरथ की ओर से दिए गए वचन की याद दिलाई। उन्होंने राम के लिए 14 साल का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी। यह सुनकर दशरथ रोने लगे। पिता के वचन का मान रखने के लिए राम वन जाने को तैयार हो गए। छोटे भाई लक्ष्मण भी उनके साथ जाने को तैयार हुए। राम, सीता और लक्ष्मण के वन जाने की बात सुनकर प्रजा ने राजा के फैसले का विरोध किया। राम ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वन जा रहे हैं, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वन गमन के दौरान पुत्र वियोग में दशरथ के विलाप का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। कार्यक्रम में कृष्णचंद शर्मा, केशव सिंह, दुर्गेश कुमार, रामसिंह राजपूत, अरुण पटेल, महेश चौधरी, उदयराज यादव, रंजीत यादव और गांव के लोग मौजूद रहे।