बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के मरवटिया पांडेय गांव में माता-पिता पुत्र गरीब सेवा ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। ट्रस्ट की शुरुआत जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए की गई है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं और दूसरों को सामाजिक कामों के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस दौरान भाई विमल पांडेय और उनकी टीम को पहल के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री ममता पांडेय, भाजपा हर्रैया मंडल प्रभारी राजेश तिवारी, पंकज सिंह वशिष्ठ भाजपा नेता ई वीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान लोगों ने सामाजिक कामों को लेकर चर्चा की।
BREAKING
NEWS

















