Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश Kartik Purnima 2026 | Shravasti Sitadwar Mela Snan Police Security

Kartik Purnima 2026 | Shravasti Sitadwar Mela Snan Police Security

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के टड़वा महंत स्थित भगवान लव-कुश की जन्मस्थली सीताद्वार में मंगलवार से पांच दिवसीय मेला शुरू हुआ। मंगलवार सुबह 8:00 बजे के बाद भी कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से श्रद्धालुओं के सीता सरोवर में स्नान करने का सिलसिला जारी रहा।वहीं

.

भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, आठ जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिसकर्मियों को तय ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।सुरक्षा के लिए जिले और बाहरी जिलों से 18 निरीक्षक, 107 उपनिरीक्षक, 253 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 65 महिला आरक्षियों समेत कुल 443 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मेले में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। वॉच टावर, पुलिस चौकी, एक्सेस कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल और खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीम, दो फायर टेंडर और फ्लड पीएसी तैनात की गई है।अराजकतत्वों, छेड़खानी और चोरी-छिनैती रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, एंटी रोमियो टीम और गुंडा दमन दल भी सक्रिय रहेंगे। यातायात के लिए पार्किंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

मेले की पुलिस व्यवस्था के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह हैं। मेला प्रभारी क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान हैं। यातायात, बैरियर और पार्किंग की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह को दी गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी कारण इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन स्नान, दीपदान और भगवान शिव-विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।