Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti Riya Vishwas DMLT Lab Technician Success Story

Shravasti Riya Vishwas DMLT Lab Technician Success Story

Shravasti Riya Vishwas DMLT Lab Technician Success Story

देवांश बिस्वास | बरगदहा(जमुनहा), श्रावस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के जमुनहा बाजार की रिया विश्वास ने कम उम्र में DMLT लैब टेक्नीशियन बनकर अपनी मंजिल पाई। उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

रिया ने कोरोना काल में 2021 में हाईस्कूल में 80% और 2023 में इंटरमीडिएट में 77.40% अंक प्राप्त किए।

उनकी बड़ी बहन श्रेया विश्वास प्रेरणा स्रोत थीं। दोनों बहनें एक ही कक्षा में साथ पढ़ती थीं। माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया।

अक्टूबर 2023 में श्रेया का ANM में चयन हुआ। रिया की उम्र 18 साल से कम थी, इसलिए कॉलेज नहीं मिला, पर उन्होंने हार नहीं मानी।

लगातार कोशिशों के बाद नवंबर 2023 में उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज में DMLT में एडमिशन मिला। वहीं रहकर उन्होंने लगन से पढ़ाई पूरी की।

DMLT बनने के बाद रिया का लक्ष्य है कि वे महिलाओं और बच्चों की बीमारियों की सही जानकारी देकर बेहतर इलाज दिलाने में मदद करें।

रिया ने सफलता का श्रेय माता-पिता, फूफा-बुआ, शिक्षकों, रिश्तेदारों और सहपाठियों को दिया। उनकी उपलब्धि से जमुनहा में खुशी है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat