ध्रुव कुमार विश्व | नयनसर(फरेंदा), महराजगंज14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्रामसभा सोनाबंदी के मुख्य चौराहे पर दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां एक विशाल पंडाल लगाया गया है। ग्रामीण और चौराहावासी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।
आयोजक मनोज गौड़ सहित कई युवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल नवरात्रि पूजा और आयोजन को हर साल से बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।
चौराहे के प्रमुख व्यवसायी मनोज गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इलाके के लोगों का काफी सहयोग रहता है। आज ही मूर्ति स्थापना के साथ पूजन का काम शुरू होगा।
यहां दोनों समय पूजन के बाद होने वाली आरती में सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। इस आयोजन की जानकारी संबंधित थाने को भी दे दी गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















