रूपेन्द्र सिंह | कप्तानगंज(बस्ती ), बस्ती28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रविवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कप्तानगंज कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दे रही है। कप्तानगंज बाजार, रतास, मेढ़वा, रखिया, महुराईया समेत ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कहीं भव्य सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है, तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पंडालों में गूंज रहे माता रानी के जयकारे
प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष सजावट की गई है। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिख रहा उत्साह
कप्तानगंज ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। स्थानीय युवाओं और पूजा समितियों के सहयोग से प्रतिमा स्थापना से लेकर पंडालों की सजावट तक की तैयारियां की गई हैं। गांवों और बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है।
नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालु परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























