Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सोनवा में पाइपलाइन बिछाने से सड़क बनी नाली:बारिश में कीचड़ और दुर्गंध...

सोनवा में पाइपलाइन बिछाने से सड़क बनी नाली:बारिश में कीचड़ और दुर्गंध से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा

सोनवा में पाइपलाइन बिछाने से सड़क बनी नाली:बारिश में कीचड़ और दुर्गंध से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा

श्रावस्ती जिले की सोनवा ग्राम सभा में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की हालत खराब हो गई है। खड़ंजा वाली सड़क को खोदकर बीच रास्ते में पाइपलाइन डाली गई, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा अब नाली जैसा दिखता है। हल्की बारिश में ही पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस वजह से इलाके में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सूरज, सचिन, नानके और छोटू जैसे स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat