Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला...

सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत

श्रावस्ती। जमुनहा सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हीं महिला की मौत हो गई। थाना मल्हीपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा गनेशपुर निवासिनी विष्णुपता (50) पत्नी रामचंदर मंगलवार सुबह गांव के पास जमुनहा-बहराइच मार्ग पार कर रही थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।