श्रावस्ती । मंगलवार को इकौना-पयागपुर मार्ग पर धान मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से दो बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी इकौना भेजा। जहां पर घायलों की पहचान लालपुर खदरा निवासी सगे भाई राजकुमार (24) और अजय कुमार (30) व अढ़ुवापुर भगवानपुर बनकट निवासी अमित सिंह (19), शिवा सिंह (18) और गौतम सिंह (18) के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने राजकुमार और अजय हालत गम्भीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
BREAKING
NEWS

















