Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश श्रावस्ती कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्घटनाओं का मेला, तीन की मौत, सोलह से...

श्रावस्ती कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्घटनाओं का मेला, तीन की मौत, सोलह से अधिक घायल

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 52वर्षीय व्यक्ति की मौत

श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटपुरवा कला गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। भटपुरवा कला गांव निवासी मंगरे चौहान (52) पुत्र बाबूराम सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बलरामपुर की तरफ से परशुरामपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंगरे चौहान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचे। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार पुत्र सुनील, अनिल, प्रियांशु और जितेंद्र तथा दो पुत्रियां रेशमा और अंजनी को छोड़ गए। बताया जाता है कि उनके तीन भाई भी हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।