श्रावस्ती। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर पटना गांव के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पंचायत अशरफ नगर के मजरा चहलवा निवासी मूलचंद (23) पुत्र रामफेरू, दुखराम (20) पुत्र राजित राम और संतोष (28) पुत्र जोगी एक ही बाइक पर सवार होकर बीरगंज बाजार गए थे। जहां से देर रात लौटते समय जमुनहा-बहराइच मार्ग पर पटना गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गम्भीर देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
BREAKING
NEWS














