श्रावस्ती ।हरिहरपुर रानी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर लगे लखराव मेला को देखने जा रहे मेलार्थियों से भरी ट्राली पलट गई। जिसमें पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। फतुहापुर गांव से करीब दो दर्जन लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर हरिहरपुर स्थित लखराव मेला जा रहे थे, रास्ते में बनघुसरा मोड़ के पास ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग फतुहापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सभी घायलों का ईलाज चल रहा है।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS















