श्रावस्ती। नेशनल हाईवे-730 पर तेज रफ्तार पिकप की ठोकर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुसैनजोत निवासी जाफर अली (52वर्ष) पुत्र मुस्तकीम मजदूरी का काम करते हैं। जो मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए गोमदापुर गांव जाते समय रास्ते में होटल श्रावस्ती रेजिडेंसी के निकट नेशनल हाईवे-730 के किनारे अपनी बाइक के सहारे खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर हीं जाफर अली की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पिकप को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि जाफर अली ही परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, जो अपने पीछे पत्नी और आठ बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में सात बेटियां और एक बेटा है। जिसमें से चार बेटियों की शादी हो चुकी है तथा तीन बेटी व एक बेटे की शादी अभी होनी थी।
नेशनल हाईवे 730 पर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे बाइक सवार को पिकप ने रौंदा, मौत।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















