Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश श्रावस्ती रतऩापूर बकरी को बचाने के प्रयास में बकरी चरा रही महिला...

श्रावस्ती रतऩापूर बकरी को बचाने के प्रयास में बकरी चरा रही महिला पर गिरी बाइक, तीन घायल

श्रावस्ती।रतनापुर संवाद के अनुसार, थाना सोनवा क्षेत्र अन्तर्गत रतनापुर चौराहे के पास फोरलेन पर एक बाइक फिसलकर गिर गई, जिसमें बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में धनऊपुर निवासी अशोक कुमार (34), रतनापुर निवासिनी जुनैठा (56) पत्नी हसन मोहम्मद व महरूला (40) पत्नी छोटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर बकरी चरा रही महिला के ऊपर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा भेजवाया है।