Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शेखापुर में माता रानी की मूर्ति स्थापित:विशेश्वरगंज विकासखंड में रात में हुई...

शेखापुर में माता रानी की मूर्ति स्थापित:विशेश्वरगंज विकासखंड में रात में हुई स्थापना, सुबह से भक्तों ने किए दर्शन

शेखापुर में माता रानी की मूर्ति स्थापित:विशेश्वरगंज विकासखंड में रात में हुई स्थापना, सुबह से भक्तों ने किए दर्शन

विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत शेखापुर में माता रानी की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति की स्थापना कल रात में हुई, जिसके बाद सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया। बताया गया कि माता रानी की यह मूर्ति बहराइच से लाई गई थी। रात में विधि-विधान से पूजन के बाद इसे स्थापित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सुबह होते ही माता रानी के भक्तों की भारी भीड़ दर्शन और पूजा के लिए उमड़ पड़ी। स्थानीय निवासी बादल सिंह, सुमित सिंह, रमेश कुमार और हिमांशु सहित कई लोगों ने पूजा-अर्चना की। इन सभी ने अगले 9 दिनों तक मंदिर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संभालने का जिम्मा भी लिया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat