रामनिहाल दास कुटियवा में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार को सेमरा मुस्तहकम के पास बंधे पर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अपने निजी वाहन से सीएचसी कलवारी पहुंचाया। सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। नेहा, रीमा, अनीशा और स्नेहा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों के नाम: नेहा पुत्री मिट्ठू; ज्योति पुत्री रबी, उम्र 19 वर्ष; अभिनेश पुत्र रामलखन, उम्र 12 वर्ष; रीमा पुत्री भोला, उम्र 14 वर्ष; इंद्रावती पत्नी मधुबन, उम्र 45 वर्ष; कुसुमा पत्नी पृथ्वीनाथ, उम्र 45 वर्ष; अनीशा पुत्री मंगरू, उम्र 16 वर्ष; संदीप पुत्र धर्मराज, उम्र 7 वर्ष; रामलखन पुत्र रामेश्वर, उम्र 50 वर्ष; और स्नेहा पुत्री सुरेश, उम्र 14 वर्ष। सभी घायल ग्राम गंगापुर, थाना कलवारी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
बस्ती में पिकअप पलटने से 10 श्रद्धालु घायल:वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, चार बच्चियों को जिला अस्पताल रेफर किया
BREAKING
NEWS

















