उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास परिषद लिमिटेड की मुंडेरवा चीनी मिल में 2026-27 के पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मिल परिसर के गन्ना कार्यालय में इंडेंट पूजन किया गया। पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ 29 नवंबर को डोंगा पूजन के
.
पंडित दिलीप चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजन कराया। इसके बाद किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर गन्ना आपूर्ति से जुड़े इंडेंट के संदेश भेजे जाएंगे। इन संदेशों में गन्ना आपूर्ति की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी होगी।
मिल प्रबंधन 29 नवंबर को डोंगा पूजन के साथ पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी कर रहा है। क्षेत्र के गन्ना किसान आपूर्ति शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र, मुख्य गन्ना प्रबंधक रवींद्र धर द्विवेदी, सीए विपिन बिहारी चौधरी, गन्ना समिति सचिव रामफल सिंह, उप महाप्रबंधक गन्ना आरएस पांडेय, केन मैनेजर दिनेश मिश्र और एसीएम वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

अरविंद श्रीवास्तव, अमित दूबे, रजनीश पांडेय, महेश तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा और रामहर्ष चौधरी सहित मिल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


















