महराजगंज में मंगलवार को चौक पुलिस की टीम ने दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के साथ नगर पंचायत चौक में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित की गई थी। रैली का मकसद लोगों को यातायात नियमों, महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस टीम ने चौराहों पर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। महिलाओं और बच्चियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ भी जागरूक किया गया। टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने को कहा। पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090 और 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर बताए। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष पटेल, महिला उपनिरीक्षक रेखा वर्मा, उपनिरीक्षक शिवम सिंह व अंकित राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव, सीमा, आश्वि सैनी और संध्या सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























