Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए:सिद्धार्थनगर में परिवहन...

पूर्व मंत्री ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए:सिद्धार्थनगर में परिवहन विभाग ने कार्यक्रम कर जीवन बचाने की अपील की

पूर्व मंत्री ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए:सिद्धार्थनगर में परिवहन विभाग ने कार्यक्रम कर जीवन बचाने की अपील की

सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक स्थित रामऔतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। परिवहन विभाग ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम किया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। डॉ. द्विवेदी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, सड़क सुरक्षा प्रशासन की नहीं, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। नियम पालन से दुर्घटनाएं कम होंगी, जीवन बचेगा। छात्रों से खुद नियम मानने व दूसरों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल का इस्तेमाल न करने, गति सीमा पालन पर जोर दिया। नाबालिगों को वाहन न चलाने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने को कहा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन पांडेय, आनंद शुक्ला, हकीमुल्ला चौधरी, आशीष त्रिपाठी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat