Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती पहुंचा 308 पहियों वाला 'बाहुबली ट्रक':200 टन वजनी मशीन लेकर बेल्जियम...

बस्ती पहुंचा 308 पहियों वाला 'बाहुबली ट्रक':200 टन वजनी मशीन लेकर बेल्जियम से आया, रास्ता बनाने के लिए पेड़ कटे और बिजली गुल हो गई


बस्ती जिले की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशाल ‘बाहुबली ट्रक’ पहुंच गया है। यह ट्रक बेल्जियम से समुद्री और सड़क मार्ग के जरिए ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए आया है। इसके आने से रास्ते में पेड़ काटे गए हैं, बिजली के तार हटाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक रुक गया और बिजली सप्लाई बंद हो गई। यह ट्रक बलरामपुर चीनी मिल में एथेनॉल और बायोपॉलीमर बनाने के लिए 200 टन वजनी और 20 फीट ऊंची वैक्यूम वेसल मशीन ले जा रहा है। यह एक हाइड्रॉलिक मल्टी-एक्सल ट्रेलर है। इसे सुरक्षित निकालने के लिए क्रू मेंबर्स, क्रेन, जेसीबी और 14 गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा है। इस विशाल ट्रक को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat