Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला:मां ने कमरे में...

श्रावस्ती में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला:मां ने कमरे में बेटी को देखा, घर में मच गई चीख-पुकार


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के जयसनपुर कटघरा गांव के बढ़ई पुरवा में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय अंशिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मां की नजर पड़ते ही परिवार में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशिका के पिता का नाम राजाराम है। परिजनों के मुताबिक, अंशिका पढ़ाई करती थी और नियमित रूप से स्कूल जाती थी। उन्होंने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलने पर इकौना थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी भारत पासवान ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat