रिसिया के गायत्री विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को स्वदेशी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करना और देश की आर्थिक प्रगति में स्थानीय उत्पादों की भूमिका बताना था। प्राचार्य डॉ. डी. डी. तिवारी मुख्य अतिथि थे। डॉ. तिवारी ने कहा कि स्वदेशी सिर्फ वस्तुओं के इस्तेमाल तक सीमित नहीं, यह देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। स्वदेशी अपनाने से स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और किसानों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होने कहा की अपने साथ लोगो को भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करे जिससे छोटे उद्योग से जुड़े व्यापारियों को आर्थिक लाभ के साथ उनका उत्साहवर्धन हो और अधिक से अधिक लोगो स्वदेशी उत्पादों से जुड़ सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और समाज में जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव और सुश्री सुबी खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























