Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 4,999:मल्हीपुर साइबर सेल...

श्रावस्ती में साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 4,999:मल्हीपुर साइबर सेल ने MRM पोर्टल के जरिए खाते में लौटाई रकम


श्रावस्ती में मल्हीपुर साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दी है। सेल ने उसके बैंक खाते में ठगी के 4,999.24 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दुर्गेश कुमार के खाते से यूपीआई के जरिए यह रकम ठगी गई थी। दुर्गेश ने 25 जून 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर मल्हीपुर साइबर सेल ने MRM (मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल) पोर्टल का इस्तेमाल कर पूरी रकम लौटाई। इस कार्रवाई में मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिष कुमार गोंड, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र प्रताप सिंह और आरक्षी चंदन मौर्य शामिल थे। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat