Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अमृतपुर में खनन की शिकायत, अधिकारी ने कार्रवाई का दिया-भरोसा:मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र...

अमृतपुर में खनन की शिकायत, अधिकारी ने कार्रवाई का दिया-भरोसा:मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी खनन की सूचना

अमृतपुर में खनन की शिकायत, अधिकारी ने कार्रवाई का दिया-भरोसा:मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी खनन की सूचना

बहराइच में मिहींपुरवा तहसील के अमृतपुर इलाके में मिट्टी और खनिज खनन को लेकर शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए खनन किए जाने की जानकारी देते हुए प्रशासन और खनन विभाग से जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र की सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने खनन की अनुमति और नियमों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में खनन की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और अवैध खनन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat