Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:20 दिन पहले...

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:20 दिन पहले बनी सड़क पर अधूरे काम का आरोप; जांच कर कमियां दूर कराने का आश्वासन

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:20 दिन पहले बनी सड़क पर अधूरे काम का आरोप; जांच कर कमियां दूर कराने का आश्वासन

महराजगंज में सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रजिया घाट चौराहे से शेख फरेंदा होते हुए करमाहिया और बरगदही गांव तक एसएसबी रोड के पास पहुंचने वाले मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधूरे काम को पूरा कराने और सड़क की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण करीब 20 दिन पहले कराया गया था, लेकिन कई स्थानों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं होने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में बैजनाथ यादव, रामविलास, सोनू तिवारी, संदीप मौर्य, गुलहसन अली, जनार्दन यादव, ध्रुव निषाद, शैलेंद्र कुमार, सरवन साहनी और राकेश समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नवनीत सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह ने बताया कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है। सड़क निर्माण में जो भी कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। उन्होंने जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat