बस्ती के कप्तानगंज में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में सफाईकर्मी शैलेंद्र प्रताप घायल हो गए। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजगंज चौकी के सामने हुआ। सूचना मिलने पर हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल शैलेंद्र को एनएचआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। घायल शैलेंद्र प्रताप राम अजोर के बेटे हैं और बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के पिनेसर गांव के रहने वाले हैं। वह दुबौलिया विकासखंड के सहजनपुर में सफाईकर्मी के तौर पर काम करते हैं। घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई। महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी भी मौके पर पहुंचे। हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने लोगों से अपील की कि सड़क हादसों में घायलों की मदद जरूर करें। उनकी छोटी सी पहल किसी की जान बचा सकती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












