Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में जोगियाबारी मेले में बाइक टक्कर के बाद मारपीट:कोल्हुई थाना क्षेत्र...

महराजगंज में जोगियाबारी मेले में बाइक टक्कर के बाद मारपीट:कोल्हुई थाना क्षेत्र की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगियाबारी मेले में दो बाइकों की टक्कर के बाद युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मेले में काफी लोग घूमने और खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइकों की टक्कर के बाद कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान मेले में मौजूद लोग इधर-उधर हटने लगे। किसी ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में युवकों के बीच मारपीट होती दिख रही है। मारपीट में शामिल युवकों की पहचान और उनकी संख्या की जानकारी सामने नहीं आई है। किसी के घायल होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोल्हुई थाना अध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।